मैं माटी का दीपक हूँ ......
मैं माटी का दीपक हूँ ।
शाम ढले जल जाता हूँ
रात रात भर जलता रहता
तम को चिर भगाता हूँ
मैं माटी का दीपक हूँ ।
मैं माटी का दीपक हूँ ।
सुबह हुई मैं ढल जाता हूँ
रातों की तन्हाई में भी
कभी नहीं घबराता हूँ
, मैं माटी का दीपक हूँ ।
मैं माटी का दीपक हूँ ।
तेल मिला फिर बाती आई
सबने मिलकर जोत जलाई
राज की बात बताता हूँ ,
मैं माटी का दीपक हूँ ।
मैं माटी का दीपक हूँ ।
बच्चों तुम भी मिलकर रहना
दुश्मन को भी मार भगाना
यह सन्देश सुनाता हूँ ,
मैं माती का दीपक हूँ ।
डॉ अ कीर्तिवर्धन
8265821800
You need to be a member of That's Me to add comments!
Join That's Me